बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
08-Aug-2023 09:51 PM
By First Bihar
PATNA : पटना विश्वविद्यालय में कुलपति और हॉस्टल के छात्रों के बीच बैठक हुई। बैठक में कुलपति के साथ पटना कॉलेज के प्रिंसिपल, कुल अनुशासक और डीएसडब्ल्यू डीन उपस्थित रहे। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि सभी हॉस्टल को पुराने नियमों के साथ खोल जाएगा। किसी भी तरह को कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रसाशन की यह मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली, जिसमें हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।
दरअसल,पटना विश्वविद्यालय में कुलपति और हॉस्टल के छात्रों के बीच बैठक में यह निर्णय हुआ कि पटना कॉलेज के चारो हॉस्टलों को पुराने नाम के साथ खोला जाएगा और हॉस्टल के फॉर्म में किसी भी छात्र के पास दो हॉस्टल को चुनने का विकल्प होगा। यह विकल्प कुलपति के अनुसार एक से दो दिन के अंदर पटना विश्वविद्यालय के पोर्टल पर दे दिया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपने पसंद के हॉस्टल को चुन सकेंगे। इसके साथ ही आज से हॉस्टल में सीट को लेकर पोर्टल खोल दिया गया है।
वहीं, इसको लेकर नदवी हॉस्टल के छात्र ने कहा कि आज हॉस्टलस में रहने वाले सभी छात्रों की जीत हुई है। मेरे साथ चारो हॉस्टल और पटना कॉलेज के तमाम छात्रों ने जिस तरह से आंदोलन में सहयोग किया है, इसी के बदौलत आज हमारे हित में निर्णय लिया गया है। इसके लिए पटना कॉलेज के चारों छात्रावास के छात्रों को दिल से धन्यवाद देता हूं।
इसके पूर्व 4 हॉस्टल में से मात्र 2 हॉस्टल को आज से नए नामों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया था। हॉस्टल के नाम को बदलकर हॉस्टल 1 और हॉस्टल 2 रखा गया था। इसका विरोध हॉस्टल में रहने वाले छात्र कर रहे थे, जिसको लेकर कल सभी छात्रों ने पटना विश्वविद्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी की थी। साथ ही सभी क्लासेस को बंद कर जमकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें एक छात्र को हाथ में चोट लगने से वह घायल हो गया। तभी सभी छात्र आक्रोश में सड़क जाम भी किए थे। वहीं इस पर पटना यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रोफेसर रजनीश ने कहा था कि कुछ छात्र अक्सर इसका फायदा भी उठाते थे कि मैं मिंटो का छात्र हूं, मैं जैक्सन का छात्र हूं। इसलिए हॉस्टलस के नामों को बदला गया है।