ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / नए-नए उद्योगों से बन रहा नया बिहार, बहुत जल्द उद्योगों से पहचाना जाएगा...

नए-नए उद्योगों से बन रहा नया बिहार, बहुत जल्द उद्योगों से पहचाना जाएगा बिहार:- शाहनवाज

06-Feb-2022 09:18 PM

PATNA: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान ने रविवार को पटना के नौबतपुर में पेपर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का शुभारंभ किया। इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बहुत जल्द बिहार की पहचान नए-नए उद्योगों से होगी। नए उद्योगों की स्थापना से एक नया बिहार तैयार हो रहा है। 


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार न कभी पहले पहचान का मोहताज था और ना अब है। लेकिन बहुत जल्द नए बिहार की पहचान जरूर उद्योगों से होगी। बिहार को लेकर धारणा बदल चुकी है और लगातार नए-नए उद्योग बिहार में लग रहे हैं। बिहार और अन्य राज्यों के उद्योगपति अब बेखौफ होकर बिहार में निवेश कर रहे हैं और छोटी बड़ी हर तरह की इकाइयां यहां स्थापित हो रही हैं।


उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन रविवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड में थे। लेकिन एक जनसभा खत्म कर दूसरे जनसभा के लिए जाने के क्रम में वर्चुअली वे पटना के नौबतपुर से जुड़े। इस दौरान प्रियान पेपर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान भी मौजूद रहे।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड से कार्यक्रम से जुड़े उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि औद्योगिक विकास के पथ पर बिहार तेजी से अग्रसर है। बिजली पानी सड़क में बिहार पहले ही अव्वल हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नए और औद्योगिक विकास का बिहार भी जल्द तैयार होगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान के अलावा बिक्रम से पूर्व बीजेपी प्रत्याशी अतुल कुमार, प्रियान पेपर के एमडी अवनींद्र कुमार व अन्य लोग भी मौजूद थे।