Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
17-Mar-2024 10:04 AM
By First Bihar
PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने शनिवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। वहीं, इस बार का लोकसभा चुनाव बिहार के लिए काफी रोचक होने वाला है। इसकी वजह है कि इस बार सूबे के अंदर मुख्य राजनीतिक दलों के कप्तान यानी अध्यक्ष नए होंगे। इनेक पास इतने बड़े चुनाव का कोई ख़ास अनुभव नहीं होगा। ऐसे में इन नए कप्तानों के बीच सबसे बड़ी चुनौती अपने-अपने दलों को सम्मानजनक परिणाम दिलाने की भी होगी।
दरअसल, सूबे के अंदर दो राष्ट्रीय पार्टी मैदान में होगी और दोनों के कप्तान नए होंगे। वहीं राजद का नेतृत्व भी ऐसा कहा जा रहा है कि अनौपचारिक रूप से ह युवा नेता तेजस्वी यादव के हाथों में है। लोजपा के गठन के बाद से यह पहला चुनाव होगा जब इस दल को रामविलास पासवान (अब दिवंगत) का नेतृत्व नहीं मिलेगा। इस बार लोकसभा के रण में उनकी पार्टी दो खेमों में बंटकर चुनाव मैदान में उतरेगी। दोनों गुटों को क्रमश चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस लीड करेंगे।
वहीं, जदयू के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है कि जदयू इस चुनाव में भी अपने सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नाम और उनके मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव मैदान में होगा। जदयू-भाजपा की जोड़ी नई सदी के चार में से तीन चुनावों में बिहार की जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथी बार इस गठबंधन को जनता का कितना आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पिछले बार तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में गये जदयू ने भी 17 में से 16 सीटें जीती थी। इकलौती सीट किशनगंज से उसे हार तो मिली लेकिन वोट 3 लाख से अधिक प्राप्त हुए। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी तथा बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े की जोड़ी राज्य में भाजपा के लिए चुनाव का नेतृत्व कर रही है।भाजपा की करें तो 2019 के चुनाव में बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेन्द्र यादव थे जबकि नित्यानंद राय प्रदेश अध्यक्ष थे। इन दोनों की जोड़ी ने अपने कोटे की सभी 17 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी।