ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road accident : NH-22 पर आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल; पीएमसीएच रेफर Bihar Teacher News: वेतन पर सवाल पूछना बना अपराध? व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा पर शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस, पटना में 5 शिक्षकों को अब देना होगा जवाब Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली पटना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों में जबर्दस्त उत्साह Bihar Deputy CM : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: बोले—60 फीसदी अपराध जेल से, माफिया को नहीं मिलेगी कोई राहत Bihar government : बिहार सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी चेतावनी, अगर नहीं किया यह काम तो दर्ज होगा FIR Vijay Kumar Sinha : पटना को बनाया जाएगा मॉडल राजस्व जिला, भूमि विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश; एक्शन में विजय सिन्हा Bihar Police Recruitment 2026 : अगले साल बिहार पुलिस में बड़ी भर्ती, सूबे को मिलेंगे 45 हजार सिपाही और 1,799 दारोगा; बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी Delhi High Court : B.Ed डिग्रीधारी टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए पात्र, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; इनलोगों को मिलेगी बड़ी राहत success story : BPSC से UPSC तक: इसे कहते हैं सफलता, IPS बनी गांव की बेटी; जानिए क्या है इनका पूरा प्रोफाइल Sarkari Naukri: बिहार के युवाओं के पास IMD में नौकरी पाने का मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि

नए कैबिनेट में हो गया विभाग का बंटवारा, सम्राट और सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए बाकी मंत्रियों के विभाग

नए कैबिनेट में हो गया विभाग का बंटवारा, सम्राट और सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए बाकी मंत्रियों के विभाग

29-Jan-2024 11:51 AM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की नई खबर मुख्यमंत्री सचिवालय से निकलकर सामने आ रही है जहां नीतीश कुमार की सरकार ने नई कैबिनेट में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया है। इस नए कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं अन्य सभी विभाग जिसमें मंत्री नहीं हैं,  नीतीश कुमार के पास रहेंगे। सम्राट चौधरी को वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नगर विकास आवास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 


जबकि विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग, पथ निर्माण विभाग, राजस्व भूमि सुधार विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, श्रम संसाधन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, लघु जल संसाधन विभाग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा विजय चौधरी को जल संसाधन विभाग, संसदीय  कार्य विभाग,भवन निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बिजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग, योजना का विकास विभाग, मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जिम्मेदारी दी गई है।


श्रवण कुमार को  ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है। प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग,  पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा पाया गया है। संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है।इसके साथ ही निर्दलीय विधायक सुमित कुमार को  विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदार जिम्मेदारी सौंप दी गई है।