ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

नए साल के जश्न में लड़की के साथ हथियार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने कर दिया ये काम

08-Jan-2024 06:27 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान हथियार लहराने का सिलसिला लगातार जारी है हालांकि पुलिस लगातार एक्शन भी ले रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार डांसर के साथ अवैध हथियार लहराने वाले तीन लड़कों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बोधगया थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में बीते 2 जनवरी की रात नए साल के जश्न के दौरान तीनों लड़के बार बाला के साथ हथियार लेकर डांस कर रहे थे। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में डांसर के साथ कई युवक भी अवैध हथियारों को लहरा रहे थे।


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तीनों लड़कों को तलाश कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस हथियार लहराने वाले अन्य लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गया से प्रशांत पप्पू की रिपोर्ट..