ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

नए सियासी समीकरण पर बोले मुकेश सहनी, कहा.. बिहार से शुरू हो गया विभाजनकारी राजनीति का अंत

नए सियासी समीकरण पर बोले मुकेश सहनी, कहा.. बिहार से शुरू हो गया विभाजनकारी राजनीति का अंत

09-Aug-2022 07:55 PM

PATNA : नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का बाद बिहार में जल्द ही महागठबंधन की सरकार का गठन हो जाएगा। बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार से आज विभाजनकारी राजनीति के अंत की शुरुआत हो गई है। 


उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान बिहार की धरती से जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का रास्ता पूरे देश को दिखाया था, आज में सक्रिय विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ नीतीश कुमार ने निडर फैसला लेकर देश को नई दिशा दी है। सहनी ने कहा कि बीजेपी लगातार विभाजनकारी नीतियों के तहत न केवल राजनीतिक दलों को तोड़ने में जुटी है बल्कि समाज में भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तहत जहर फैला रही है। 


उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद संयोग है पवित्र सावन महीने में बिहार में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने संभावना जताई है कि नई सरकार बिहार के लोगों के चिरलंबित सवालों का हल जरूर ढूंढेगी और पुरानी सारी समस्याओं का समाधान करेगी।