ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

7 दुर्दांत नक्सलियों पर पुलिस ने रखा 47 लाख का इनाम, नंबर जारी कर लोगों से की ये अपील

07-Mar-2024 03:17 PM

By First Bihar

GARHWA: झारखंड पुलिस ने गढ़वा के सात हार्डकोर नक्सलियों पर 47 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आतंक का पर्याय बन चुके सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा करने के बाद पुलिस ने शहर में इनका पोस्टर लगाकर आम लोगों से इनकी गिरफ्तारी में मदद करने की अपील की है।


पुलिस ने ये पोस्टर भंडरिया के इंदिरा गांधी चौक समेत अन्य जगहों पर लगाए हैं। इन पोस्टर में नक्सलियों की तस्वीरों के साथ उनके नाम और उनके बारे में जानकारी लिखा गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि ये खतरनाक नक्सली है, जो हिंसा के कई मामलों में सरकार द्वारा वांछित हैं। अगर इसके बारे में किसी तरह की कोई सूचना हो तो उसकी जानकारी दें। सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा और उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।


पुलिस ने नक्सली कुंदन खरवार पर 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। वहीं जेजेएमपी कमांडर टुनेश उरांव और बिहार के मनीष यादव पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। वहीं गढ़वा के राजू भुइयां पर दो लाख, लातेहार के छोटू सिंह पर 15 लाख, उज्ज्वल उर्फ मनीष पर 5 लाख और मृत्युंजय भुइयां पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा किया गया है।