ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / नक्सलियों की टोह में एसटीएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, ग्रामीणों को दी थी...

नक्सलियों की टोह में एसटीएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, ग्रामीणों को दी थी धमकी

30-Dec-2019 10:41 AM

By ILLU SINHA

NAWADA : नक्सलियों की टोह में थाना क्षेत्र के धमनी और फरका बुजुर्ग पंचायत के नक्सल प्रभावित इलाके में रविवार को दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसटीएफ जवानों ने जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला। हालांकि जवानों को देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि धमनी और हरका बुजुर्ग पंचायत के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों की चहलकदमी की सूचना मिल रही थी। इसके आलोक में एसटीएफ जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

बताते चलें कि 20 दिसंबर की रात से ही धमनी के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ गई है और इन क्षेत्रों में हो रहे विकास के कार्यों से नक्सलियों ने लेवी की मांग शुरू कर दी थी। जिसके बाद क्षेत्र में नक्सलियों की घेराबंदी के लिए पुलिस के पदाधिकारी के द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। धमनी गांव में पुलिस पिकेट बनाया गया है ताकि इस क्षेत्र में चल रहे विकास के कार्य को नक्सली किसी भी रूप में अवरुद्ध ना कर सके। जानकार सूत्र बताते हैं कि नक्सल प्रभावित इलाके में हार्डकोर नक्सली प्रद्युम्न शर्मा अपने दस्ते के साथ इस क्षेत्र में इन दिनों जमा हुआ है और लेवी की वसूली के लिए ठेकेदार भट्ठे दार व अन्य कई लोगों से लेवी की मांग कर रहा है।

थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के जंगली इलाके में जंगल में काम करने वाले ग्रामीणों को नक्सलियों ने कड़ी चेतावनी दी है। कहा है कि शाम 4 बजे से पहले जंगल को छोड़ दें, अन्यथा अंजाम बुरा होगा। नक्सलियों ने लकड़ी लाने वाले को भी धमकी दी है। जंगल में अवैध रूप से शराब कारोबार करने वाले एक युवक को नक्सलियों ने शनिवार की देर शाम जॉब जलाशय के समीप पकड़कर उसकी पिटाई की। कहा जा रहा है कि उसे शाम में जंगल आने से मना किया था।

हालांकि इसकी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। लेकिन इन क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण अपने दबी जुबान से नक्सलियों की बर्बरता की बात कह रहे हैं। नक्सली की धमकी के बाद जंगल में काम करने वाले मजदूरों में दहशत व्याप्त हो गया है।