RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
25-Aug-2023 10:51 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जमुई-लखीसराय सीमा के चानन थाना अंतर्गत जंगली इलाके से हार्डकोर नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी।
गिरफ्तार नक्सली दंपति की पहचान बरहट थाना अंतर्गत कुमरतरी गांव निवासी जानकी कोड़ा के बेटे सिंटू कोड़ा और उसकी पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय से हार्डकोर नक्सली प्रवेश दा के दस्ते के साथ काम कर रहे थे और जमुई और लखीसराय समेत कई इलाकों में बड़े नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
दोनों के खिलाफ बरहट थाने में दो और चरकापत्थर थाने में दो मामले दर्ज थे। चार नक्सली वारदातों में पुलिस ने इन्हें नामजद बनाया गया था। चारों ही मामलों में दोनों फरार चल रहे थे। शुक्रवार को आखिरकार सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गए।