ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / नक्सली घटना के बाद झारखंड में बढ़ा अलर्ट, गिरिडीह से रांची जाने का...

नक्सली घटना के बाद झारखंड में बढ़ा अलर्ट, गिरिडीह से रांची जाने का रास्ता किया गया बंद

20-Nov-2021 09:37 PM

JHARKHAND: भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादियों ने 24 घंटे के भारत बंद की घोषणा की थी। शुक्रवार रात से ही झारखंड के कई इलाको में नक्सली हिंसा की खबरें आई। शनिवार शाम को नक्सली हिंसा की आशंका को देखते हुए झारखंड पुलिस ने एतिहातन गिरिडीह से रांची जाने वाली रोड़ को बंद कर दिया गया है। एनएच-114 ए डुमरी रोड़ पर आवागमन को रोक दिया गया है। हालांकि लोगों के आने जाने के लिए दूसरे रूट की व्यवस्था की गई है।


शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने लातेहार-टोरी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया जिससे डीजल लोको के दो पहिये पटरी से उतर गए।इस घटना के बाद कई ट्रनों के रूट को बदल दिया गया और कई ट्रनों को कैंसल कर दिया गया था। वही दूसरी ओर चक्रधरपुर रेलखंड पर लोटा पहाड़ और सोनुआ के बीच रेल पटरी को नक्सलियों ने उड़ा दिया इससे हावड़ा- मुंबई रेल लाइन पर परिचालन बाधित रहा। 


दूसरी ओर चाईबासा के गेइलकेरा में नक्सलियों ने एक पुलिया को उड़ा दिया, हालांकि इस घटना के बाद आवागमन बाधित नहीं हुआ लेकिन इलाके में इसके बाद दहशत का माहौल पर बन गया। पुलिया के पास पुलिस ने लाल बैनर बरामद किया है। दिन भर नक्सलियों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है उसको लेकर झारखंड पुलिस ने अपनी सर्तकता और बढ़ा दी है।

news image


news image