ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे अपराधी, पुलिस ने पिस्टल के साथ...

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे अपराधी, पुलिस ने पिस्टल के साथ दो शूटरों को किया गिरफ्तार

23-Oct-2019 09:54 PM

By SUSHIL KUMAR

भागलपुर:  राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया आरपीएफ पुलिस ने एक पिस्टल और दो लोडेड मैगजीन के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में एक बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बखरी के केशव ईश्वर और दूसरा खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सतघट्टा निवासी सगुन कुमार हैं.

नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस से दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन में दोनों अपराधियों पर संदेह होने पर ट्रेन में पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलिंग पार्टी ने इसकी तलाशी ली तो दोनों के पास से हथियार की बरामदगी हुई. इसके बाद ट्रेन में पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा दोनों को गिरफ्तार करने के बाद इसकी सूचना नवगछिया आरपीएफ पुलिस को दी.

ट्रेन का स्टॉपेज नवगछिया में नहीं था. अपराधी के पकड़े जाने की सूचना पर ट्रेन को नवगछिया स्टेशन पर रोका गया. इसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनों अपराधियों को नवगछिया आरपीएफ के हवाले किया. इसके बाद ट्रेन कटिहार के लिए नवगछिया से प्रस्थान किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों अपराधियों से पूछताछ के बाद नवगछिया जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी मिली है कि दोनों गिरफ्तार आपराधी पेशेवर शूटर है. पैसे लेकर हत्या जैसे जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है. पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों अपराधी किसी की हत्या करने की मंशा से ही ट्रेन से दूसरे राज्य जा रहे थे.