ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी ने मांगा तलाक, भेजा कानूनी नोटिस

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी ने मांगा तलाक, भेजा कानूनी नोटिस

18-May-2020 11:36 PM

DESK : बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया सिद्दीकी ने कानूनी नोटिस भेजकर अपने पति से तलाक मांगा है। आलिया सिद्दीकी ने किन वजहों से तलाक मांगा है इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है लेकिन लीगल नोटिस में आलिया ने नवाजुद्दीन से तलाक के बाद मेंटेनेंस की भी मांग की है। 


दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच रिश्ते पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं चल रहे थे। आलिया ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने 7 मई को ही लीगल नोटिस भेजकर नवाजुद्दीन से तलाक मांगा है। हालांकि मेंटेनेंस की रकम कितनी रखी गई है और इसके लिए किन शर्तों को लीगल नोटिस में रखा गया है इस पर आलिया ने कोई खुलासा नहीं किया है। आलिया फिलहाल इतना कह रही है कि सही वक्त आने पर वह पूरे मामले के बारे में खुलासा करेंगी। 


नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया के बीच रिश्तो में खटास तब सामने आई थी जब दो महीने पहले आलिया ने अपना नाम बदलकर कानूनी तौर पर अंजना आनंद किशोर पांडे कर लिया था। आलिया को अंजली और अंजना दोनों नामों से जाना जाता है। उनके पिता का नाम आनंद किशोर पांडे है। 11 साल पहले आलिया की शादी नवाजुद्दीन सिद्दीकी से हुई थी। उन दोनों ने लव मैरिज किया था। तब अंजना उर्फ अंजलि ने अपना नाम बदलकर आलिया रख लिया था। आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दूसरी बीवी हैं। इसके पहले नैनीताल के करीब हल्द्वानी की रहने वाली शीबा नाम की लड़की से नवाजुद्दीन नेबशादी की थी। यह शादी 6 महीने से ज्यादा नहीं चल पाई थी।