Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
21-Oct-2023 06:59 PM
By SONU
NAWADA: नवादा से बड़ी खबर आ रही है जहां अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को कुचल डाला जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गयी। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के रामदेव मोड़ पर एक तेज गति से कार रजौली की ओर से आ रही थी तभी सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कार ने कुचल दिया। इस घटना में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गये।
मृतकों की पहचान रामदेव गांव निवासी चंद्रिका राजवंशी और राजेन्द्र राजवंशी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान गणेश राजवंशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।