ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / नवादा पुलिस के साथ पटना आ रहे हैं गायब जदयू MLA संजीव कुमार,...

नवादा पुलिस के साथ पटना आ रहे हैं गायब जदयू MLA संजीव कुमार, पार्टी आलाकमान से थी नाराजगी

12-Feb-2024 08:46 AM

By First Bihar

बिहार की सियासी अफरा-तफरी के बीच नीतीश कुमार की एनडीए सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है। जहां आरजेडी खेला होने की बात कह रही है, वहीं भाजपा नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में हलचल तेज है। ऐसे में अब यह खबर आ रही है की जदयू के गायब विधायक की लिस्ट में शामिल डॉ. संजीव कुमार को नवादा पुलिस के साथ पटना आ रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जदयू विधायक संजीव कुमार सिंह को नवादा में वन विभाग की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसके बाद वह वापस पटना आ रहे हैं। डॉक्टर संजीव की नाराजगी खत्म हो गई है। उनका कहना है कि, मैंने पार्टी आलाकमान से कह दिया है। उसके बाद अब मैं पटना आ रहा हूं। रजौली से नवादा पुलिस के साथ पटना रहे हैं।


दरअसल, फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार को जेडीयू के विधानमंडल की बैठक हुई। इसमें सभी 45 विधायक नहीं पहुंचे। जेडीयू के 4 विधायक बीमा भारती, दिलीप राय और रिंकू सिंह मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं, जेडीयू विधायक बीमा भारती,और दिलीप राय के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं।इन विधायकों के अलावा डॉ. संजीव भी मीटिंग में नहीं पहुंचे थे।लेकिन, अब वह नवादा पुलिस के नजर में हैं और वन विभाग की रेस्ट हाउस में मौजूद हैं और अब वापस से उनको पटना लाया जा रहा है।


उधर, जीतनराम मांझी का फोन भी रात 10 बजे के आसपास स्विच ऑफ हो गया। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, बीजेपी नेता नित्यानंद राय जीतनराम मांझी के आवास पर पहुंचे। एक ओर जहां आरजेडी ने दावा किया है कि बहुमत परीक्षण से पहले खेला होगा, वहीं कांग्रेस दावा कर रही है नीतीश सरकार गिरेगी।