Bihar News: बिहार विधानसभा में अचानक 'रसगुल्ला..रसकदम, खुभिया, अनसरा, पैरूकिया, तिलकुट' की क्य़ों होने लगी चर्चा...? Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Assembly : लोहार को कमार उपजाति से अलग करने की मांग पर सियासत तेज, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में EWS छात्रों को उम्र सीमा में छूट पर सवाल, जानिए मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Assembly : बिहार में अपंजीकृत मंदिरों की घेराबंदी पर सरकार घिरी, विधानसभा में कब्रिस्तान से तुलना कर भाजपा विधायकों ने पूछे तीखे सवाल; पढ़िए मंत्री ने क्या कहा Bihar News : बिहार में शराबबंदी फेल? RJD विधायक ने कहा- हर गांव में हो रही शराब की होम डिलीवरी, युवाओं पर बढ़ता नशे का खतरा Patna Road Accident : घर वापसी का सफर बना आखिरी सफर, एम्बुलेंस हादसे में दो की मौत; तीन की हालत गंभीर
14-Jun-2021 05:19 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: सिरदला थाना क्षेत्र के गोसाई बिगहा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने दूसरी शादी इसलिए रचायी क्यों कि उसे पत्नी का सांवला रंग पसंद नहीं था। दो बच्चों के पिता होने के बावजूद उसने यह कदम उठाया। बिना किसी को बताये उसने दूसरी शादी कर ली और तब से वह फरार चल रहा है। पहली पत्नी ने अपने पति की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थक हारकर वह महिला थाने गयी जहां अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। महिला थाने पहुंची पीड़िता अब न्याय की गुहार लगा रही है।
बताया जाता है कि मुन्ना रविदास ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली और शादी के बाद फरार हो गया। दो बच्चों के पिता की इस करतूत से गांव वाले भी हैरान हैं। इससे पहले जब मुन्ना रविदास ने दूसरी शादी की बात कही थी तब ग्रामीणों ने इस दौरान उसे काफी समझाया बुझाया लेकिन वह लोगों की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। पत्नी का सांवला होने की बात कह उसने दूसरी शादी रचा ली।
दो बच्चों का पिता होने के बावजूद उसने दूसरी शादी की और फरार हो गया है। पति के अचानक गायब होने के बाद महिला ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चल सका। तब पीड़िता दोनों बच्चों को लेकर महिला थाने पहुंची। दूसरी शादी किए जाने से नाराज पहली पत्नी महिला थाने पहुंची जहां पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की।
दो बच्चोंं के पिता द्वारा इस तरह के कदम उठाए जाने से ग्रामीण भी सकते में है। मुन्ना रविदास की पहली पत्नी सोनम देवी का कहना है कि मेरा रंग काला है इसलिए मेरे पति ने एक और शादी कर ली है। इससे पहले उसने दूसरी शादी की बात कही थी जिसका उसने विरोध भी किया था और गांव वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की थी। लेकिन उसने किसी की एक ना सुनी और शादी करने के बाद फरार हो गया। अब दो बच्चों को लेकर वह थाने का चक्कर लगा रही है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। उसे अब यह चिंता सताने लगी है कि अब उसके बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा। वही मासूम बच्चे अपने पिता के घर लौटने के इंतजार में बैठे रहते है। इलाके के लोग मुन्ना रविदास के इस कदम को गलत ठहरा रहे हैं।