ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

NAWADA CRIME NEWS: नवादा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के साथी को पुलिस ने पकड़ा

13-Dec-2024 03:18 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: नवादा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना नवीन नगर इलाके की है। जहां सिर में दो गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। युवक की पहचान कादिरगंज थानाक्षेत्र के अतौआ गांव निवासी वीरेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सोलू कुमार के रूप में की गई है। 


मृत युवक इंटर के द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद नवादा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही नवादा एसपी अभिनव धीमान और सदर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम- प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। 


हालांकि नवादा पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। इस मामले में मृतक के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है जो पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। मृतक और हिरासत में लिए युवक के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। वही पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भेजकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा कर रही है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है।


 नवादा एसपी ने कहा कि पूरे मामले की  छानबीन की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक सोलू बेहद मिलनसार था। गांव में उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। हत्या किसने की इसका किसी को भी अंदाजा नहीं है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.