Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
28-Sep-2024 02:44 PM
By SONU
NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र में विषाक्त भोजन खाने से 11 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। इसके अलावा एक महिला भी विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़ी है। नवादा नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव की यह घटना बताई जा रही है।
विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़े सभी लोगों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। महुली गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार के दिन खिचड़ी बना था और इस खिचड़ी में छिपकली कहीं से आकर गिर गई और वही विषाक्त भोजन खाने से सभी बच्चे बीमार पड़ गए।
सभी बच्चों की उम्र दो से पांच साल के बीच में है। वही 26 वर्षीय महिला भी उस विषाक्त खिचड़ी खाने से बीमार पड़ी है। डॉक्टरों की टीम सर्जिकल वार्ड में सभी बच्चों का इलाज कर रही है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज का समय से शुरू कर दिया गया है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल सभी बच्चों को का नवादा अस्पताल में इलाज जारी है।