ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / नवादा में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, सौतेले बेटे ने ही किया था सौतेली...

नवादा में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, सौतेले बेटे ने ही किया था सौतेली मां और दो भाइयों का मर्डर

04-Dec-2020 04:11 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : नवादा जिले रजौली थाना क्षेत्र के प्राण चक गांव के बिनोवा नगर में पांच दिन पहले एक महिला और दो बच्चों की हत्या कर दी गई थी. इस घटना का खुलासा करते हुए नवादा प्रभारी एसपी आनंद कुमार ने कहा कि इस हत्याकांड में मृतक के सौतेले बेटे समेत चार लोग शामिल हैं, जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. 


दोनों की गिरफ्तारी जहानाबाद से की गई है. बाकी दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्याकांड मे लूटी गई सोने के लॉकेट और घटना में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है. 


एसपी ने बताया कि मृतका के पति शिव नारायण राम ने दो शादियां की थी और बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुए थे. जिसमें पहली पत्नी से चार लड़के और तीन लड़कियां थी जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे थे. पुलिस द्वारा वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है. जिसमें पाया गया कि वह रिटायरमेंट के समय मिले पैसों को हथियाने के लिए अपराधियों ने अपनी ही सौतेली मां और दो भाइयों को मौत की नींद सुला दी. फिलहाल गिरफ्तार दोनों अपराधियों को अरेस्ट कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.