अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Mar-2023 10:11 PM
By SONU
NAWADA: नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के उड़सा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शिक्षक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पहले शिक्षक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखा फिर गोली मार ली। मिले सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि मुझे इच्छामृत्यु चाहिए।
नवादा में एक दर्दनाक घटना हुई है जिसकी खबर आग की तरह फैल गयी। घटना जिले के हिसुआ थाना अंतर्गत उड़सा गांव के पास की बतायी जा रही है। जहां एक शिक्षक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया और फिर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
शिक्षक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है और ना ही किसी के डर से आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे इच्छामृत्यु चाहिए थी। मृतक शिक्षक के परिजनों ने बताया कि उत्तम कुमार मेसकौर प्रखंड के बड़ोंसर पंचायत के अधगवां में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिनों से उत्तम कुमार के रहन-सहन में काफी बदलाव देखा जा रहा था।
वह काफी दिनों से परेशान दिख रहे थे। उत्तम घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तब गांव के ही कुछ युवकों ने फेसबुक पर उनका पोस्ट देखा और परिजनों को बताया। जिसके बाद जब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तब पता चला कि उत्तम में आत्महत्या कर ली है। शव के पास से हथियार बरामद किया गया। जिससे उन्होंने आत्महत्या की।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के आत्महत्या क्यों की इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है।