मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Feb-2023 09:24 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। मुजफ्फरपुर में एक युवक की हत्या कर दी गयी है तो वही बेगूसराय में एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारी गयी है। अब नवादा से भी हत्या का मामला सामने आया है। नवादा में सरिया और सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र कौआकोल प्रखंड के चरौल गांव की जहां सीमेंट और सरिया कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना को अंजाम देने बाद अपराधी मौके से फरार हो गये है। मृतक कारोबारी की पहचान मनसागर पटोरी गांव निवासी 30 वर्षीय अमरदीप साव के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि अमरदीप को घर से बुलाकर अपराधियों ने हत्या की। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हैं। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।