ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / नवादा में जमीन विवाद में तड़तड़ायी बंदूकें; महिला समेत दो लोग घायल, घटनास्थल...

नवादा में जमीन विवाद में तड़तड़ायी बंदूकें; महिला समेत दो लोग घायल, घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील

04-Jan-2020 06:51 PM

NAWADA: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कुमहरूआ गांव में देर शाम जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई और कई राउंड गोलियां चली हैं। मारपीट और गोलीबारी में एक महिला दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। वहीं पुलिस को देखते ही एक पक्ष के लोग हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। मारपीट और गोलीबारी में घायल किशोरी यादव को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल रजौली भेजा गया।


अस्पताल पहुंचे दोनों घायलों को डॉ रामकृष्ण प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोरी यादव और संजू देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया मामले की गंभीरता को देखकर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने कहा कि मारपीट और गोलीबारी की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई। हालात नियंत्रण में है 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नवादा भेजा गया है। परिजन के लिखित आवेदन के आलोक पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मारपीट और गोलीबारी की घटना जमीन विवाद में हुई है।