ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

ग्रामीणों ने SP का फोड़ा सिर, चोर समझकर पीटा, वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गई थी पुलिस

12-Jan-2021 05:24 PM

By SONU KUMAR

NAWADA :  इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में नवादा के प्रशिक्षु एसपी का सिर फट गया है. स्थानीय लोगों ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया है, जो एक वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गए थे. इस घटना के बाद पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.


घटना नवादा जिले के अकबरपुर थाना इलाके की है. जहां हुडरही गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों की ओर से पुलिस टीम पर जमकर पत्थरबाजी की गई, जिसमें 4 और पुलिसवालों का सिर फट गया. वह लहूलुहान हो गए. इतना ही नहीं प्रशिक्षु एसपी को भी उन्होंने निशाना बनाया है.


अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि देर रात गांव में पुलिस वारंटी को पकड़ने के लिए गई थी. उसी दौरान पुलिस ने गांव के एक घर के छत पर चढ़कर किसी को पकड़ना चाहा, उसी दौरान गांव के लोगों ने चोर-चोर हल्ला कर पुलिस पर हमला बोल दिया. जबतक पुलिस संभल पाते, तब तक लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिया.


ग्रामीणों के इस हमले में प्रशिक्षु आईपीएस  चंद्रप्रकाश का सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. उनके साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है. सभी का इलाज अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. पुलिस पर हुए हमले के बाद एएपी अभियान सहित थाना की पुलिस आनन-फानन में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, जिसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 


news image