Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
02-Dec-2020 06:21 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : जिले में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है. किसी धारदार हथियार से काटकर अपराधियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया है. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात नवादा जिला के हिसुआ थाना इलाके की है, जहां पांचू मुहल्ला के रहने वाले शंकर महतो के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू कुशवाहा की हत्या हो गई है. अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से काटकर राजगीर में उसकी हत्या कर दी. बताया जाता है कि भूलन बिगहा निवासी गोवर्धन राजवंशी के पुत्र टुनटुन राजवंशी को शाम को फोन करके बुलाया और राजगीर के बनगंगा के पास कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पप्पू कुशवाहा ने कुछ दिन पहले टुनटुन राजवंशी को एक लाख रुपए उधार दिया था. उसी को लेकर टुनटुन राजवंशी ने पप्पू कुशवाहा को फोन करके बुलाया कि राजगीर चलिए पैसा वही दे देंगे. उसी शाम को शंकर महतो घर से निकल पड़ा और बन गंगा के पास टुनटुन राजवंशी ने अपने चार सहयोगियों के साथ घात लगाए बैठा था.
पप्पू कुशवाहा को देखते ही घात लगाए लोग उस पर टूट पड़े और धारदार हथियार से काट कर हत्या कर रोड पर फेंक दिया. सूचना के आधार पर राजगीर थाना ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पप्पू का लाश हिसुआ लाया गया और पीड़ित परिजनों ने हिसुआ-राजगीर पथ एनएच 82 को जाम कर दिया. रोड जाम के बाद नवादा डीएसपी, हिसुआ विधायक नीतू देवी आकर पीड़िता को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया.