ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / नवादा में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने पानी भरे गड्ढे में फेंकी...

नवादा में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने पानी भरे गड्ढे में फेंकी लाश

25-Sep-2021 01:28 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से सामने आ रही है. सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से एक युवक की लाश बरामद की गई है. लाश मिलने की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पचम्बा गांव की है. मृत युवक की पहचान कादिरगंज ओपी क्षेत्र के दलदलहा गांव निवासी विजय चौहान के 25 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अंशु साइकिल से घर से निकला था. काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तब उनके परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क साधा, लेकिन वह मोबाइल नहीं उठा रहा था जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरु कर दिया. 


काफी खोजबीन करने के बाद देखा कि गांव से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर उसका साइकिल एक पुलिया के किनारे खड़ा है और उस पर एक थैला रखा हुआ है. इतना ही नहीं साइकिल के हैंडल पर उसका कपड़ा भी रखा हुआ मिला और वहीं पर मोबाइल पड़ा था. जिसके बाद अंशु के परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी और सभी लोगों ने रात के अंधेरे में साइकिल के आसपास उसे ढूंढना शुरू कर दिया. जिसके के बाद पास रहे एक गड्ढे से अंशु का अर्ध नंग अवस्था में शव पाया गया.  


अंशु के शरीर पर जख्म के निशान थे. शव देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है. इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थाना अध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.