ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / नवादा में अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, घर के पास ही...

नवादा में अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, घर के पास ही बदमाशों ने बनाया निशाना

31-Jan-2021 09:48 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधी घर के बाहर ही एक शख्स को गोली मार के फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नवादा जिले के रोह थाना इलाके की है, जहां महकार गांव में बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. रोह थाना में पोस्टेड संतोष कुमार ने बताया कि महकार गांव के नरेश यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव गोली लगी है. उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. अपराधियों ने आखिरकार रामप्रवेश को क्यों निशाना बनाया, इसकी जांच की जा रही है. हालांकि प्रथमदृष्टया जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.