ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

नवादा में एक व्यक्ति का अपहरण, सकुशल बरामदगी की मांग

नवादा में एक व्यक्ति का अपहरण, सकुशल बरामदगी की मांग

16-Dec-2021 02:08 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: नवादा के मिर्जापुर स्थित सूर्य मंदिर के पास से ललन चौधरी नामक एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है। ललन चौधरी की पत्नी अंजू देवी ने अज्ञात के खिलाफ नगर थाने में आवेदन दिया है और पति के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।


नवादा नगर थाना को दिए गए आवेदन में पत्नी अंजू देवी ने यह कहा कि उसके पति ललन चौधरी 12 दिसम्बर की शाम शौच के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका है। जिसके बाद थक हारकर पत्नी ने नगर थाना में आवेदन दिया है। 


अंजू देवी के बारे में बताया जाता है कि वो ललन चौधरी की पहली पत्नी है जबकि दूसरी पत्नी को किराए के मकान में रहती है। पति के अचानक गायब होने से अंजू देवी और उसके ससुराल के सभी लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और पुलिस से ललन चौधरी की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।   


थाने में आवेदन मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। ललन चौधरी की पत्नी और मां सहित आस-पास के लोगों से भी बातचीत की गयी और घटना की जानकारी ली। ललन चौधरी की पत्नी ने बताया कि गांव के ही पंकज के साथ उसके पति का जमीन विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर पंकज और उसके पति ललन चौधरी के बीच लड़ाई भी हुई थी। 


12 दिसंबर को खजुरबन्ना से उसका पति गायब है जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। पीड़िता ने पंकज पर पति को गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पति ललन चौधरी ने दो शादियां की है। वह ललन चौधरी की पहली पत्नी हैं। वही ललन चौधरी की मां का कहना है कि घर पर ललन चौधरी, उसकी पत्नी और बच्चे थे। घर के बाकी सदस्य शादी में शामिल होने गये हुए थे। वह खुद शादी में गयी हुई थी।जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा गायब है तब इसकी जानकारी पुलिस को दी।  


वहीं मामले की जांच कर रहे एसआई उमा प्रसाद ने बताया कि इसमें दो तरह का मामला खुलकर सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि अपहृत युवक का किसी से भूमि विवाद चल रहा था। इसके अलावा युवक ने किसी लड़की से दूसरी शादी की थी जिसे वह किराए के मकान में रखे हुए थे। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इन्हीं दोनों मामले में से किसी एक में युवक का अपहरण किया गया है। फिलहाल पुलिस युवक की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। वही पीड़ित परिवार ललन चौधरी की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।