ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / नवादा में दुकानदार की गला रेतकर हत्या, बेटी को भी उठा ले गए...

नवादा में दुकानदार की गला रेतकर हत्या, बेटी को भी उठा ले गए अपराधी

16-Dec-2020 02:04 PM

NAWADA : नवादा में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे जा रहे हैं. इसी कड़ी में नवादा जिले में अपराधियों ने एक दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं घटना के बाद मृतक की नाबालिग बेटी भी घर से लापता है. घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस के पास की बताई जा रही है. 


जानकारी के मुताबिक 55 वर्षीय शंकर सिंह अपने घर में सो रहे थे तभी कुछ अपराधी उनके घर में घुसे और निर्मम तरीके से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. स्थानीय लोगों की नजर जब शंकर सिंह के शव को पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया. घर में उनकी बेटी भी नहीं पाई गई जिसके बाद लोग उसके अपहरण की आशंका जता रहे हैं. 


इधर पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.