बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
11-Sep-2023 09:17 PM
By SONU
NAWADA/ MADHUBANI: नवादा में अपराधियों ने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बाइक सवार युवक के सिर में गोली लग गयी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम ने एक युवक की इस कदर पिटाई कर दी कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस पर पिटाई करने का आरोप पीड़ित युवक ने लगाया है। युवक को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
नवादा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि आए दिन एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का जहां बाइक सवार युवकों पर फायरिंग की गयी। बाइक पर सवार एक युवक के सिर में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती कराया गया जहां नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की पहचान नालंदा के हरिवंश बिगहा निवासी ऋषव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
वही मधुबनी में उत्पाद विभाग की टीम पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाया है। युवक ने वाहन जांच के दौरान मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप उत्पाद विभाग की टीम पर लगाया है। युवक की इस कदर पिटाई की गयी कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पिटाई से घायल युवक ने शराब तक नहीं पी थी। इसके बावजूद उसे पुलिस ने इस कदर पीटा कि उसका पैर टूट गया। युवक की पिटाई के बाद उत्पाद विभाग की टीम मौके से फरार हो गयी। घटना मधुबनी में हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन नहर के पास की है। घायल युवक की पहचान दरभंगा निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।