मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Nov-2024 07:19 PM
By SONU
NAWADA: बीते 10 नवंबर को नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा इलाके में बाइक सहित युवक को जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। प्रवीण हत्याकांड का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन किया है। प्रेमिका भवानी के चक्कर में प्रवीण की हत्या की गयी थी। खुद प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या की साजिश रची थी। इस बात का खुलासा नवादा एसपी अभिनव धीमान ने किया है।
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए नवादा एसपी ने बताया कि प्रवीण की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि मृतक की प्रेमिका भवानी कुमारी और उसके एक अन्य प्रेमी सुधांशू कुमार ने मिलकर की थी। प्रवीण की हत्या की साजिश रच उसे मौत के घाट उतार डाला था। जिसमे इन दोनों का साथ भवानी के एक नाबालिग भाई ने भी दिया था।
नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि भवानी कुमारी का मृतक प्रवीण कुमार के साथ अवैध संबंध था। प्रवीण रोह में कंप्यूटर क्लास चलाया करता था। करीब 3 साल से वह भवानी के संपर्क में था। बाद में भवानी नवादा शहर के न्यू एरिया मोहल्ले में अपने छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहने लगी। इसी दौरान उसकी दोस्ती 1 साल पूर्व सुधांशु कुमार नामक एक लड़के से हो गयी और दोनों के बीच में भी अवैध संबंध थे। यह बात सुधांशु को पता चला कि उसका संबंध कंप्यूटर टीचर प्रवीण कुमार के साथ भी है।
वह उसे पसंद नहीं करता था और उसके मोबाइल में उसके साथ उसके कई फोटो और वीडियो भी देखा था। उसे डर था कि भविष्य में वह इस फोटो वीडियो का गलत इस्तेमाल कर भवानी और उसे ब्लैकमेल भी कर सकता था। इसी बात को देखते हुए उसने अपनी प्रेमिका भवानी के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या की साजिश रच डाली।
9 नवंबर को उसके मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कॉल किया और घर आने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को खरीदी बिगहा में ले जाकर उसके बाइक सहित जला डाला। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इस तरह नवादा पुलिस ने 5 दिनों के अंदर प्रवीण हत्याकांड का उद्भेदन किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।