ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / news / नवादा और भोजपुर एसपी का तबादला, बुलाया गया पुलिस मुख्यालय

नवादा और भोजपुर एसपी का तबादला, बुलाया गया पुलिस मुख्यालय

13-Jun-2024 09:08 PM

By MANOJ KUMAR

PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद अब ट्रांसफर पोस्टिंग का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को बिहार सरकार ने 26 सरकारी कर्मचारियों  का तबादला किया है। वही अब बिहार के दो पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया है। नवादा और भोजपुर के एसपी को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।


 2012 बैच के आईपीएस और भोजपुर के एसपी नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) पटना बनाया गया है। वही 2014 बैच के आईपीएस कार्तिकेय के शर्मा (एसपी) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, बि.वि.स.पु. के पद पर पटना भेजा गया है।  


जबकि सहायक पुलिस महारिरीक्षक (निरीक्षण), बिहार, पटना 2017 बैच के आईपीएस प्रमोद कुमार यादव भोजपुर के नये एसपी बनाये गये हैं। वही सहायक पुलिस महानिरीक्षक, बि.वि.स.पु., पटना, अतिरिक्त प्रभार-सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), बिहार पटना 2017 बैच के आईपीएस अम्ब्रीश राहुल नवादा के नये एसपी बनाए गये हैं। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


news image