पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
20-Sep-2024 02:24 PM
By SONU
NAWADA : बिहार के नवादा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर महादलित टोला में आग क्यों लगाई गई इसका खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्जा के लिए बस्ती में आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 वर्षों से कृष्णा नगर बस्ती में महादलित परिवार के लोग रह रहे हैं। इस जमीन पर भू-माफियाओं की नजर थी और कब्जा करने के उद्देश्य से रात में दबंगों ने दो दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दिया। इसके बाद अब इस मामले में नवादा एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है।
दरअसल, कृष्णा नगर महादलित टोला में बीते दिन हुए आगजनी व फायरिंग मामले में नवादा एसपी अभिनव धीमन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में एसपी ने मुफ्फसिल थानाध्यक्ष नीलेश कुमार को लाइन हाजिर किया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में 28 नामजदों में से 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा तीन देशी कट्टा व खोखा के साथ ही साथ 6 बाइक को बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना में पीड़ित पक्ष और आरोपित पक्ष दलित-महादलित वर्ग के ही बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि खूरी नदी के तट पर महादलित समाज से आने वाले मांझी और रविदास समाज के दर्जनों लोग अपना झोपड़ी बनाकर पिछले कई वर्षों से निवास कर रहे थे। इस भूमि पर प्राण बिगहा गांव के दलित समाज के ही नंदू पासवान अपना दावा करते आ रहे थे। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि यह भूमि बिहार सरकार की है।व हीं कुछ लोगों का यह भी दावा है कि भूमि किसी मुस्लिम परिवार का है।
कई बार भूमि का सौदा करने का प्रयास हुआ। लेकिन विवादित होने के कारण साफ -सुथरे लोग खरीदने को आगे नहीं आ रहे थे।उक्त भूमि अब काफी।मंहगी हो गई है।इस बीच बुधवार की देर रात्रि में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नंदू पासवान और उसके सहयोगियों जिसमें अन्य वर्ग के लोग भी हैं ने आगजनी भी की और कई राउंड फायरिंग भी की है।कुछ लोगों के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है।वैसे एसपी ने कहा है कि फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।अब पुलिस-प्रशासन इस मामले को काफी गंभीरता से ली है।