ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / नवरात्रि में गर्भवती महिलायें व्रत रखने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

नवरात्रि में गर्भवती महिलायें व्रत रखने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

03-Oct-2020 11:54 AM

DESK : इस साल नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू हो रही है. नवरात्रि में भक्त नौ दिनों तक व्रत करते हैं जिससे माता रानी प्रसन्न होती हैं. लेकिन कई बार अनजाने में नवरात्रि के दौरान कुछ महिलाएं अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं. वहीं कुछ प्रेग्नेंट महिलाएं भी नवरात्रि का व्रत करती हैं. लेकिन, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. खासकर नवरात्रि के दौरान गर्भवती महिलाओं को इन बातों का ख्याल रखना चाहिए. 


गर्भवती महिलाएं नवरात्रि व्रत में क्या खाएं :


1. गर्भवती महिलाओं को कभी बिना पानी के व्रत नहीं रखना चाहिये क्योंकि पेट में एक ओर जान पल रही है जिसे पानी पीने के लिये केवल आप पर ही टिका रहना है. इसलिये व्रत में पानी जरुर पीएं.


2. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी आलू, खीर, साबुदाना, पकोड़े जैसे विशिष्ट नवरात्र भोजन से परहेज करना चाहिए.


3. यदि डॉक्‍टर को लगेगा कि व्रत रखवाने से आपको और आपके शिशु को तकलीफ नहीं होगी तभी व्रत रखें अन्यथा व्रत न रखें. 


4. कुछ महिलाएं लंबे समय तक व्रत रख लेती हैं. ऐसा करने से शरीर में कमजोरी, एसिडिटी, सिरदर्द और खून की कमी हो जाती है.


5. कभी भी शरीर के संकेतों को नजरअंदाज ना करें. अगर आपको नींद या कमजोरी आ रही है तो अपने शरीर की बात को तुरंत सुने.


6. जब आप गर्भवती हों तब आप और आपके बच्‍चे को एनर्जी की आवश्‍यकता होती है. इस दौरान ताजे फल और ऐसी सामग्रियां खाती रहें जो व्रत के समय आवश्‍यक हों.