Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
04-Oct-2024 09:44 AM
By First Bihar
VAISHALI : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कल से हो चुकी है और आज नवरात्रि का दूसरा दिन है जो मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। ऐसे में इस पर्व के दौरान दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग भी वापस घर को आते हैं। इस पर्व के साथ ही भारत में एक तरफ से कहा जाता है कि त्योहारों का सीजन चलता है। सबसे पहले गणेश पूजा उसके बाद दुर्गा पूजा और फिर लक्ष्मी पूजा और अंत में छठ पूजा मनाई जाति है। ऐसे में इस पर्व के सीजन में बिहार से बाहर रहने वाले बहुत से लोग वापस घर आते हैं। ऐसे में अब इन यात्रियों को लेकर वैशाली पुलिस ने बड़ी पहल की है।
दरअसल,त्योहारों के मद्देनजर हाजीपुर जंक्शन या रामाशीष चौक बस स्टैंड पर देर रात्रि उतरने वाले यात्रियों उनके घर तक पहुंचाने के लिए वैशाली पुलिस ने हाजीपुर जंक्शन से निशुल्क रात्रि बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस पुलिस की बस है। जिसमें दो पुलिस बस में प्रयुक्त किया गया है। एक बस हाजीपुर जंक्शन से रामाशीष पासवान चौक होते हुए जंदाहा तक बीच-बीच में यात्रियों को उतरते और बिठाते हुए महुआ के रास्ते हाजीपुर जंक्शन आएगी। वहीं दूसरी बस हाजीपुर जंक्शन से यात्रियों को लेकर अनजान पीर चौक होते हुए लालगंज मौना गोरौल भगवानपुर होते हुए पुनः हाजीपुर वापस आएगी।
इधर, इतना ही नहीं दोनों बसों में हथियार बंद पुलिसकर्मी भी मौजूद होंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार का कोई भय भी ना हो साथ ही लगभग पूरे जिले के मुख्य मार्ग की पेट्रोलिंग भी हो जाए। फिलहाल वैशाली पुलिस द्वारा प्रयोग के तौर पर नि:शुल्क रात्रि बस सेवा को त्योहारों के लिए शुरू किया गया है। आगे इसकी उपयोगिता को देखते हुए इस सेवा को स्थाई तौर पर किया जा सकता है।