नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
12-Jan-2023 08:41 PM
SHEKHPURA: नवनिर्वाचित नगर सभापति रश्मि कुमारी के जाति प्रमाण पत्र को रद्द किया गया है। राजद विधायक विजय कुमार ने उनकी कास्ट सर्टिफिकेट को फर्जी बताया था। इस संबंध में पटना सिटी एसडीओ से शिकायत की थी। जिसके बाद मामले की जांच की गयी और अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया।
गौरतलब है कि शेखपुरा नगर परिषद की मुख्य पार्षद को तौर पर रश्मि कुमारी निर्वाचित हुई थी। पूरनकामा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी रश्मि कुमारी ने नामांकन के वक्त बताया था कि वो एससी केटेगरी से आती है। रश्मि ने जाति प्रमाण पत्र भी जमा किया था। जबकि उनके पति पिछड़ी जाति से आते हैं। अनुसूचित जाति से महिला के लिए आरक्षित सीट पर रश्मि ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। नगर परिषद की मुख्य पार्षद के तौर पर निर्वाचित हुई।
रश्मि की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए शेखपुरा के राजद विधायक विजय कुमार ने पटना सिटी एसडीओ को बताया कि चुनाव लड़ने के लिए रश्मि ने फर्जी जाति प्रमाण को आधार बनाया। राजद विधायक की शिकायत के बाद इसकी जांच दनियावां अंचलाधिकारी से कराई गयी। जिसमें यह बात निकलकर आई की रश्मि का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है जिसके उस दस्तावेज को निरस्त कर दिया गया।

