मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
28-Sep-2021 03:07 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. सिद्धू के इस्तीफे के बाद से पंजाब के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब मंत्रिमंडल गठन को लेकर सिद्धू नाराज चल रहे थे. सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की चिट्ठी भेजी है. अपने इस्तीफे के बाद सिद्धू ने कहा- 'पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता. उन्होंने यह भी कहा कि समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है. मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा.'
आपको बता दें कि सिद्धू ने 18 जुलाई को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था. उनकी अगुवाई में पंजाब कांग्रेस में हुई बगावत के नतीजे के तौर पर 18 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद 20 सितंबर को चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था. हालांकि, उनके मंत्रिमंडल में अपनी राय को तरजीह न मिलने से नवजोत सिंह सिद्धू नाराज बताए जा रहे थे. इसलिए आज उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को सौंप दिया है.