Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
27-Aug-2021 06:21 PM
DESK: पंजाब कांग्रेस ने तमाशे का दौर तेज हो रहा है। कल तक अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री औऱ सरकार पर निशाना साध रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अब कांग्रेस आलाकमान को सीधी धमकी दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने खुले मंच से एलान किया है कि अगर उन्हें फैसले लेने की छूट नहीं दी गयी तो वे ईंट से ईंट खड़का देंगे। दर्शनी घोड़ा बनने का कोई फायदा नहीं है।
कांग्रेस आलाकमान से सिद्धू का टकराव
दरअसल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू ने अपना सलाहकार बनाया था. सलाहकार ने विवादित बयान देकर कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी. सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान देकर भारी विवाद ख़ड़ा कर दिया था. माली ने कहा था कि कश्मीर अलग देश था और उसे भारत-पाकिस्तान से अलग कर देश बनाया जाना चाहिये.
सिद्धू के सलाहकार ने अपने फेसबुक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का विवादित कार्टून डाल दिया था. इसके बाद कांग्रेस आलाकमान भड़क गया था. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा था कि नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है, पूरी कांग्रेस नहीं सौंपी गयी है.
हरीश रावत ने कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सिद्धू के सलाहकारों को हटाने की चेतावनी हुए कहा था कि सिद्धू उन्हें खुद हटाएं नहीं तो पार्टी हटा देगी.
सलाहकार के इस्तीफे के बाद भड़के सिद्धू
कांग्रेस आलाकमान के दो टूक के बाद आज सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद ही सिद्धू का ईंट से ईंट बजा देने वाला बयान सामने आया है. सिद्धू ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी. उसी बैठक में उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात मानी गयी तो 20 सालों तक कांग्रेस पंजाब में राज करती रहेगी.
सिद्धू ने कहा “मैं हाईकमान को कहकर आया हूं कि अगर मैं पंजाब मॉडल के जरिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा तो अगले 20 साल पंजाब से कांग्रेस नहीं जाएगी. लेकिन अगर मुझे निर्णय लेने की छूट नहीं दोगे तो फिर मैं ईंट से ईंट खड़का दूंगा. दर्शनी घोड़ा बनने का कोई फायदा नहीं है.”
कांग्रेस आलाकमान सकते में
सिद्धू की खुली चेतावनी का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस आलाकमान सकते में है. कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भारी विरोध के बावजूद सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. लेकिन सिद्धू के तेवर से आलाकमान भी हैरान है.
वैसे पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने मामले को हल्का करते हुए कहा कि सिद्धू ही पंजाब में पार्टी के प्रमुख हैं. उनके अलावा और कौन निर्णय लेगा. कांग्रेस में सबको बोलने की आजादी है. हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू के बोलने का अंदाज कुछ अलग है. वे कभी कभी चौके के बजाय छक्का मार देते हैं लेकिन रन तो कांग्रेस के खाते में ही आता है न.