अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Oct-2020 12:40 PM
PATNA: नवीनगर में चुनावी सभा संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर एक बार फिर से हमला बोला. नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल के राज में पति-पत्नी ने क्या किया. जो काम किया उसके कारण ही एक जेल के अंदर हैं. बाकी लोग भी जाने वाले है. जो जैसा करेगा उसको भुगतना पड़ेगा.
मेरे खिलाफ बोलने से मिलता है प्रचार
नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग अपने लिए काम करते हैं. लेकिन मुझे तो बिहार की सेवा करना है. जिसको लेकर वह दिन रात काम करते हैं. कुछ लोग वोट के चक्कर में बंटवारे में लगे रहते हैं. कुछ लोग है जो मेरे खिलाफ बहुत बात बोलता है. अगर मेरे खिलाफ बोलने से प्रचार मिल रहा है तो लो. लेकिन कोई काम करने का अनुभव है. कोई भी कुछो सलाह दे देता है. जो संभव नहीं है. उनको तो 15 साल मौका मिला था. लेकिन क्या किए बिहार के लिए.
मुझे बिहार का सेवा करना हैं
नीतीश कुमार ने कहा कि सबकी सेवा करना ही हमारा मकसद है. राज्य के साथ केंद्र सरकार ने भी कई योजनाओं के तहत मदद की है. हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया है. हर वर्ग को सम्मान दिलवाया है. हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है हमने. लोग मेरे ऊपर बोल कर के प्रचार लेते हैं तो लो. लेकिन काम करने का कोई अनुभव है? कुछ समझते हो? सब अपने लिए काम करते हैं. हम पूरे बिहार को एक परिवार मानते हैं. सबके लिए काम करते हैं. पूरे बिहार के लिए काम करते हैं. नीतीश ने कहा कि हमारा उद्देश्य बस आप सबकी सेवा करना है. मौका दीजियेगा तो करते रहेंगे. समाज के हर तबके से अपील है कि मिलकर काम कीजिये. लोग वोट के नाम पर आपको बांटेंगे लेकिन आपको एक रहना है और सबके साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करना है. हमारा निश्चय है कि हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे. कहीं सूखा नहीं पड़ने देंगे. इसकी घोषणा हमने पहले ही की थी. कृषि रोड मैप के माध्यम से काम तो कर ही रहे हैं, इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी व्यवस्था करेंगे.