Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
10-Mar-2022 08:53 PM
BHAGALPUR: 3 मार्च को हुए भागलपुर बम धमाके में नया खुलासा हुआ है। बम ब्लास्ट में घायल नवीन मंडल और मो. आजाद ने पुलिस को अहम जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बारूद के सप्लायर आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। वह बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद का रहने वाला है। उसके घर से भारी मात्रा में बारूद भी बरामद किया गया।
भागलपुर एसएसपी और सिटी एसपी ने आशीष गुप्ता के घर में छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया। बारूद को रखने के लिए आशीष ने घर में ही तहखाना बना रखा था। बुधवार की देर रात आशीष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आशीष ने बताया कि वह बंगाल से बारूद लाता था।
भागलपुर एसएसपी बाबू राम ने बताया कि बम ब्लास्ट में घायल नवीन मंडल से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि आशीष गुप्ता बारूद सप्लाई करता है। जिसे गिरफ्तार किया गया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों भागलपुर बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड मोहम्मद आजाद ने सरेंडर किया था। वह फिलहाल पुलिस रिमांड में है। पूछताछ के दौरान उसने भी कई अहम जानकारी पुलिस को दी।
बुधवार की देर रात पूछताछ में एसएसपी ने जब मो. आजाद से सख्ती से पूछताछ की तब उसने इस गैरकानूनी धंधे में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। 3 मार्च की रात उसी के घर में पटाखा बनाते समय भीषण धमाका हुआ था। उसके मकान में अमोनियम नाइट्रेट, बारूद, सल्फर का भंडारण किया गया था।
मो. आजाद ने बताया कि पटाखा के अवैध निर्माण और विस्फोटक पदार्थों के गैरकानूनी धंधे की उसे वर्षों से जानकारी थी। उसने पुलिस को बताया कि घर में पटाखा बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ कहां-कहां से लाये जाते थे। इस धंधे में पैसे किसके लगे थे। इसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल थे। आजाद ने बिहार-झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों के बारे में भी जानकारी दी।
बम ब्लास्ट में घायल नवीन मंडल की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को भी छापेमारी की। हुसैनाबाद, बबरगंज, मोजाहिदपुर और कजरैली से बारूद समेत अन्य निर्माण सामग्री बरामद की गई। बुधवार को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से एक बोरी विस्फोटक सामग्री की बरामदगी नवीन मंडल की निशानदेही पर बरामद की गयी।