ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पहले किया लव मैरिज , फिर पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी और...

पहले किया लव मैरिज , फिर पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी और बच्ची को घर से निकाला

20-Feb-2020 10:27 AM

BHAGALPUR: पहले प्यार फिर शादी की उसके बाद जब युवक की नौकरी लग गई तो दहेज की मांग करते हुए पत्नी को घर से बाहर निकला दिया. मामला भागलपुर के गोगरी थाना इलाके  का है. जहां पति की बेवफाई से टूट चुकी पत्नी ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करा कर न्याय की गुहार  लगाई है. 

आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसने 28 अगस्त 2018 को हिंदू रीति- रिवाज से इटहरी गांव के रहने वाले विपिन पटेल के पुत्र राहुल के प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों खगड़ीया में किराये के मकान में रहने लगे. दोनों की एक बेटी भी है. 

शादी के कुछ ही दिन बाद राहुल की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई. जिसके बाद से उसने पत्नी को दहेज में 5 लाख के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं पति राहुल सहित ससुर, देवर, सास, ननद भी दहेज के रुपये लाकर नहीं देने पर दूसरी शादी की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगे. जब पीड़िता ने मना कर दिया तो सबने उसे 2 फरवरी 2019 को घर से निकाल दिया. पति की बेवफाई से परेशान होकर पत्नी ने गोगरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पीड़ित महिला ने पति राहुल कुमार, ससुर बिपिन पटेल, देवर अमितश कुमार, सास रेणु देवी, ननद खुशबू कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कांड संख्या 51/2020 दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.