ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

नौकरी से हटाए जाने से गुस्साएं ANM ने सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन, फिर से बहाली की मांग की

18-Apr-2022 01:22 PM

PATNA: मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। सीएम नीतीश आज अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों को सुन रहे थे साथ ही समस्या के निदान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दे रहे थे। वही मुख्यमंत्री के जनता दबार के बाहर सैकड़ों की संख्या में एएनएम भी पहुंची थी। वे भी अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार के बाहर इक्ट्ठा हुई थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की मांग कर रही थी। ANM मुख्यमंत्री से फिर से बहाल करने की मांग कर रही थी। 


पटना में जनता दरबार के बाहर सैकड़ों की संख्या में आईं एएनएम का कहना था कि कोरोना संक्रमण के दौरान हम लोगों ने काम किया और अब 31 मार्च के बाद हमें काम से हटा दिया गया है। एएनएम सीएम नीतीश से मिलने की बात कर रही थीं इनका कहना था कि सरकार इन लोगों को भी जॉब दें और इन लोगों को पुन: बहाल करें। 


इनका आरोप है कि जिस समय पूरी दुनिया घर में बैठी थी उस समय हम लोगों ने गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया था अब कोरोना का खतरा कम हुआ तब हम लोगों को अब निकाल दिया गया है। अब हम लोग कहां जाए और क्या करें यह सवाल पूछले के लिए मुख्यमंत्री जी के पास आए है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप में जनता दरबार के बाहर खड़ी एएनएम बड़ी उम्मीद के साथ यहां आई है। इनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे है।