Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
18-Jun-2024 11:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की डबल इंजन सरकार ने एक साल के भीतर 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का एलान क्या किया, इसका क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार की सरकार इसे अपनी उपलब्धि बता रही है तो दूसरी तरफ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि महागठबंधन सरकार की पहल पर ही लाखों लोगों को नौकरी दी जा रही है। तेजस्वी ने एक बार फिर दावा किया है कि उनकी ही सरकार की पहल का नतीजा है कि बिहार के लाखों लोगों को फिर से नौकरी मिलने जा रही है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘हमने 𝟏𝟕 महीनों के अल्प कार्यकाल में 𝟓 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी। इसी दौरान 𝟑 लाख सरकारी नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाई गई जो आचार संहिता के चलते कुछ महीनों से रुकी हुई थी। हमारे हटते ही पूर्व निर्धारित तीसरे चरण में एक लाख शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से वह रद्द हो गयी थी’।
उन्होंने आगे लिखा, ‘चूंकि अब लोकसभा चुनाव पूर्ण हो चुके हैं। पहले से प्रक्रियाधीन तीन लाख नौकरियों के अलावा सरकार हमारी तत्कालीन महागठबंधन सरकार के निर्णय अनुसार सभी विभागों की बाक़ी रिक्तियों पर यथाशीघ्र बहाली प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां करायें। सनद रहे यह वही 𝐍𝐃𝐀 और मुख्यमंत्री हैं जो कहते थे 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियां देना असंभव (𝐈𝐌𝐏𝐎𝐒𝐒𝐈𝐁𝐋𝐄) है। इतनी नौकरियों के लिए पैसा तेजस्वी कहाँ से लाएगा’?
तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘जब हमारे साथ सरकार में आकर बैठे तो हमने साइंटिफ़िक तरीके से मुख्यमंत्री जी सहित वरीय अधिकारियों (जो इनके कार्यकाल में हमेशा संविदा और आउटसोर्सिंग के पक्षधर रहे) को बताया और समझाया कि कैसे 𝟏𝟎 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा सकती है। इससे पूर्व तक वह यह मानने को ही तैयार नहीं थे कि बिहार में लाखों पद रिक्त भी हैं’।
उन्होंने लिखा कि, ‘हमारी सकारात्मक राजनीति का परिणाम हमेशा ही सकारात्मक रहेगा। जिन लाखों युवक-युवतियों को नौकरियां मिली है और मिलेंगी, उन पर हमारी इस 𝐏𝐨𝐬𝐢𝐭𝐢𝐯𝐞, 𝐏𝐫𝐨𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬𝐢𝐯𝐞 और मुद्दे आधारित राजनीति का जीवन भर प्रभाव रहेगा’।