ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

नौकरी के सिलसिले में बाहर गया था पति, मौका पाकर बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी हुई फरार

24-Jun-2022 04:20 PM

DARBHANGA: दरभंगा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां कामकाज के लिए पति के घर से बहार जाने पर अकेलेपन की शिकार पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है. इस दौरान महिला घर में रखे लाखों के आभूषण और कैश लेकर चंपत हो गई. पीड़ित पति अपनी गुहार लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पानी आपबीती सुनाई. 


जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी एक महीने पहले हुई थी. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला लेकिन, कामकाज के लिए पति के बाहर जाते ही पत्नी अकेलेपन की शिकार होने लगी. तभी उसने फोन उठाया और ससुराल वालों से छिपकर बॉयफ्रेंड से बात करने लगी. कुछ दिन बाद पति के भाभी को शक हुआ तो उसने देवर को इसके बारे में बताया.


पुलिस ने बताया कि इसी वर्ष 11 मई को दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद पत्नी से अच्छा संबंध चल रहा था. लेकिन, कामकाज के लिए पति को घर से बाहर जाना पड़ा. पति काम करने के लिए सूरत गया था. तभी पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ फ़ोन पर बात करना शुरू कर दी. इस घटना की भनक भाभी को लगी और उन्होंने पति को बता दिया. 


जानकारी मिलने के बाद पति ने पत्नी को समझाने का कोशिश किया. लेकिन पत्नी बातचीत करना बंद नहीं की. इसके कुछ दिन बाद पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ सोने से बने छह भर के आभूषण, 30 हजार का रिंग और 75 लाख से अधिक कैश लेकर फरार हो गई. महिला के पति ने मलिकपुर निवासी दीपक राउत और इसी गांव के साधू शरण के विरूद्ध कमतौल थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.