3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
26-Jul-2022 07:44 PM
DELHI : नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय कल फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। ED कल फिर से पूछताछ करने के लिए सोनिया गांधी को समन भेजा है। मंगलवार को ED की टीम ने करीब 6 घंटों तक सोनिया गांधी से पूछताछ की।
सोनिया गांधी मंगलवार को सुबह 11 बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ED के दफ्तर पहुंची थीं। इसके बाद वे लंच ब्रेक के लिए आधे घंटे के लि ED दफ्तर से बाहर निकली थीं। लंच के बाद साढ़े तीन बजे वे वापस ईडी के दफ्तर पहुंची, जहां ईडी की टीम ने उनसे कई सवाल पूछे। इससे पहले बीते 21 जुलाई को ईडी ने करीब दो घंटे तक सोनिया गांधी से पूछताछ की थी। इस दौरान ईडी ने उनसे 28 सवाल पूछे थे।
इस मामले में ईडी राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। इधर, सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेसियों ने पूरे देश में सत्याग्रह किया। ED की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर से विजय चौक तक मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया था। कांग्रेस सोनिया गांधी से पूछताछ को केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बता रही है।