सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Jun-2022 10:08 AM
DESK: राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे. ED इस मामले में राहुल गांधी से अबतक 30 घंटों तक पूछताछ कर चुकी है. इसके पहले राहुल गांधी को 17 जून को ED के समक्ष पेश होना था. राहुल गांधी ने ED से 17 जून की तारीख को बढ़ाने की गुजारिश की थी. जिसके बाद ED ने राहुल गांधी को 20 जून का समय दिया था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ के विरोध में आज भी कांग्रेसी पूरे देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. आज चौथे चरण के पूछताछ के लिए राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे. ईडी ने राहुल गांधी को 20 तारीख को पेश होने का समन भेजा है. ED ने राहुल गांधी को 17 जून को पेशी के लिए समन दिया था लेकिन राहुल गांधी ने पेशी के डेट को आगे बढ़ाने की मांग की थी।
आपको बता दें कि वायनाड के सांसद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी कर्यकर्ता पूरे देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं. आज कांग्रेसी नेता इस मुद्दे को लेकर राष्टपति से भी मिलने वाले हैं और ईडी के दुरूपयोग की शिकायत करेंगे. कांग्रेसी नेता ईडी के पूछताछ से नाराज हैंं और केंद्र सरकार की साजिश बता रहे हैं.