ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी ने ED से मांगी मोहलत, सोमवार तक पूछताछ...

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी ने ED से मांगी मोहलत, सोमवार तक पूछताछ टालने की अपील

16-Jun-2022 05:15 PM

DESK: नेशनल हेराल्ड मामले में पिछले तीन दिनों से ED की पूछताछ का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय से तीन दिन का समय मांगा है। इस संबंध में राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर ED से पूछताछ सोमवार तक टालने की अपील की है हालांकि प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से फिलहाल इसपर कोई जवाब नहीं आया है।


बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में ED पिछले तीन दिनों से राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। तीन दिनों के भीतर करीब 30 घंटे तक ED की टीम ने राहुल गांधी से सवाल पूछे। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से उन्हें पूछताछ से एक दिन की छूट दी गई थी। ईडी ने शुक्रवार को फिर से पूछताछ के लिए राहुल गांधी को बुलाया था।


अब राहुल गांधी ने ईडी को पत्र लिखकर पूछताछ को पोस्टपोन करने की मांग की है। राहुल गांधी ने ईडी से अनुरोध किया है कि नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी पूछताछ को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए।इधर, राजधानी दिल्ली समेत देश के सभी राज्यों में कांग्रेसी राहुल गांधी से ED की पूछताछ का विरोध जता रहे हैं। राजधानी पटना में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर हंगामा मचाया।