ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Bihar bus accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दो की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दो लाख तक की मदद के लिए महिलाओं को देने होंगे हज़ारों रुपए, आसान भाषा में समझें पूरा नियम Bihar MDM Scheme : अब नहीं होगी वेतन की टेंशन! स्कूलों में काम करने वाले इनलोगों को अब इस तरह से मिलेगी हर सूचना; बैंक के चक्कर खत्म school staff action : 11 फरवरी को बिहार के स्कूलों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, वरना चली जाएगी नौकरी; डायरेक्टर ने जारी किया आदेश Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत

नेशनल फेडरेशन प्रतियोगता में भागलपुर के लाल का हुआ चयन, 3000 मीटर रेस में बिहार का करेगा प्रतिनिधित्व

नेशनल फेडरेशन प्रतियोगता में भागलपुर के लाल का हुआ चयन, 3000 मीटर रेस में बिहार का करेगा प्रतिनिधित्व

27-Jul-2021 08:55 PM

By Shushil

BHAGALPUR: भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित मिर्जापुर निवासी प्रकाश यादव के बेटे रमण राज का चयन 19वें फेडरेशन जूनियर नेशनल प्रतियोगता के लिए हुआ है। रमन ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। गांवो के खेतों के मेड़ पर दौड़ लगाते-लगाते आज जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व बिहार के लिए करने जा रहा है। इसके लिए रमन के परिवार और उनके समाज तथा खेल प्रेमियों में काफी खुशी की लहर है। यह प्रतियोगता 31 जुलाई से दो अगस्त तक हरियाणा के संगरूर में आयोजित होने जा रही है। 


रमन ने बताया कि विगत चार वर्षों से नाथनगर के आशादीप क्लब से जुड़कर की गई कड़ी मेहनत का फल है और उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह-शाम चार घंटे खेतों के मेढ़ पर दौड़कर पसीना बहाने का परिणाम आज हमे नेशनल प्रतियोगता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और तीन हजार मीटर दौड़ के लिए चयनित किया गया है। 


रमन के कोच जितेंद्र मणि राकेश ने बताया कि रमण राज नवगाछिया स्तिथ ढोलबज्जा हाई स्कूल में इंटर का छात्र है और उसके पिता प्रकाश यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इन्हें भी कई बार मजदूरी के लिए पिता के साथ जाना पड़ा है। कोच ने बताया कि कोरोना काल में भी रमण ने प्रैक्टिस के लिए प्रतिदिन खेत के मेढ़ पर पसीना बहाया। उसकी सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के कारण ही उसका चयन नेशनल प्रतियोगता में तीन हज़ार मीटर की दौड़ में हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी रमण ने कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी उपलब्धि गिनाई है। 


रमण की अबतक की ये उपलब्धियां:-

1:- असम के गुवाहाटी में 32वें इस्ट जोन जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में दो हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर कब्जा रहा। जोकि 28-29 दिसंबर 2020 को हुआ था।

2:- पटना में 2019 में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में 15 सौ एवं 3 हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर रहा।

3:- बिहार स्कूल खेल प्रतियोगिता जो कि पटना 2018 में आयोजित हुआ था, उसमे 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया।

4:- दिल्ली में 2008 में आयोजित स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में टॉप 10 में स्थान हासिल किया।