ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / नेशनल इंजीनियर्स डे पर सड़क पर उतरे इंजीनियर्स, अपनी मांगों को लेकर सरकार...

नेशनल इंजीनियर्स डे पर सड़क पर उतरे इंजीनियर्स, अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

15-Sep-2021 02:11 PM

PATNA: आज राष्ट्रीय अभियंता दिवस है और आज के दिन जूनियर इंजीनियर अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे हैं। आज सुबह से ही पटना में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हो रही बारिश के बीच जूनियर इंजीनियरों ने अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर लगातार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 


इस दौरान कनीय अभियंता जेडीयू और बीजेपी कार्यालय भी गये लेकिन जब उनकी सुध किसी ने नहीं ली तब कार्यालय के बाहर वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान जूनियर इंजीनियरों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। जब किसी ने उनकी सुध नहीं ली तब जूनियर इंजीनियर्स आरजेडी पार्टी दफ्तर पहुंच गये।


 राजद कार्यालय पहुंचते ही जूनियर इंजीनियरों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। नारेबाजी को सुनकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय से बाहर निकले और सभी कनीय अभियंताओं से बातचीत की। सभी कनीय अभियंताओं को उन्होंने पार्टी कार्यालय में बैठाया और उनकी मदद के लिए हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।  


गौरतलब है कि बीटीएससी ने 2019 में जूनियर इंजीनियर के 6400 पदों के लिए विज्ञापन निकाली थी। जनवरी 2021 में काउंसलिंग की गयी थी। जिसके बाद फाइनल रिजल्ट के प्रकाशन की मांग जब अभ्यर्थियों ने की तो उन्हें बार-बार आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ। परीक्षा आयोजित किए ढाई साल हो गये लेकिन अब तक रिजल्ट नहीं प्रकाशित किया गया। 


आज नेशनल इंजीनियर्स डे है और आज के दिन कनीय अभियंता अपनी इस मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद एक इंजीनियर हैं वे इंजीनियर की बातों को सुनेंगे। लेकिन जब किसी ने इनकी सुध नहीं ली तब वे बारिश में भी पटना की सड़कों पर उतर गये और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। अब वे सरकार से शीघ्र रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं।

news image


इनका कहना है कि करीब दो साल से बीटीएससी जेई की बहाली लंबित है। प्रदर्शन कर रहे जूनियर अभियंताओं का कहना है कि अभियंता के राज में अभियंता बेरोजगार हैं। इसलिए वे सरकार से नौकरी की मांग कर रहे हैं। सरकार से लंबित रिजल्ट को जारी करने की भी मांग जूनियर इंजीनियरों ने की है। 


news image


जूनियर इंजीनियरों का कहना है कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से बड़ी उम्मीद है कि वे युवा नेता हैं इसलिए युवाओं की इस समस्या को सरकार के समक्ष रखेंगे। उनकी समस्याओं को आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदाबाबू ने भी सुना और यह आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग को आरजेडी सरकार के समक्ष रखेगी।


news image

news image