ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा

नतीजों से पहले दिल्ली में सियासी मंथन तेज : पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शाह से मिलेंगे नीतीश : नड्डा ने बुलाई अहम बैठक

03-Jun-2024 11:51 AM

By First Bihar

DELHI : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले दिल्ली में सियासी मंथन तेज हो गया है। एनडीए के तमाम बड़े नेताओं का दिल्ली में जुटान हो रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार की शाम दिल्ली में पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है। उधर, सीएम नीतीश भी दिल्ली में मौजूद हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नीतीश शाम चार बजे अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलने का दावा किया जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। हालांकि विपक्षी गठबंधन का दावा है कि केंद्र की सत्ता से इस बार बीजेपी का सफाया तय है और एग्जिट पोल में जो आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, वह सही नहीं है।


नतीजे आने से पहले एक तरफ जहां इंडी गठबंधन के नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं और अगली रणनीति को लेकर बैठकों का दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए भी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है और गठबंधन के तमाम बड़े नेता एक्टिव मोड में आ गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सातवें चरण के चुनाव के बाद से ही दिल्ली में मौजूद हैं और गठबंधन के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।


सीएम नीतीश कुमार सोमवार की सुबह सीएम प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं। 7 LKM पहुंचे सीएम नीतीश कुमार की पीएम मोदी से मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कल मतगणना होने वाली है, उसके पहले पीएम के साथ हो रही नीतीश की मुलाकात काफी महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। पीएम मोदी से मिलने के बाद सीएम शाम चार बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे और सरकार गठन के तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।