ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / नाथूराम गोडसे देश के सपूत: गिरिराज सिंह का ओवैसी पर पलटवार, कहा- जिसे...

नाथूराम गोडसे देश के सपूत: गिरिराज सिंह का ओवैसी पर पलटवार, कहा- जिसे बाबर की संतान कहलाने में खुशी हो वह भारत का बेटा नहीं

10-Jun-2023 11:29 AM

By First Bihar

DESK: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया है। ओवैसी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि गोडसे अगर गांधी के हत्यारा हैं तो भारत के सपूत भी हैं। वे भारत में पैदा हुए थे और वह औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं थे। जिसे बाबर का बेटा कहलाने में खुशी होती है, वह भारत माता का बेटा नहीं हो सकता।


दरअसल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब को लेकर पिछले दिनों कहा था कि औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गईं?' इसपर ओवैसी ने 'गोडसे की औलाद' कहकर उनपर पलटवार किया था। दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे गिरिराज सिंह ने दंतेवाड़ा में ओवैसी पर हमला बोलते हुए गोडसे को भारत का सपूत बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहलाने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते हैं।


वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आतंक फैलाने और धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित करने का भी आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राज्य में एक सोची समझी साजिश के तहत आदिवासियों और गैर-आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब बीजेपी की सरकार बनी तो धर्मांतरण के खिलाफ एक कड़ा कानून बनाया जाएगा।