नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
20-May-2021 01:00 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नशेड़ी पिता ने धारदार हथियार से काटकर बेटे की निर्मम हत्या कर दी. मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया मोमिन टोला की है. आरोपी पिता का नाम मोहम्मद इम्तियाज है. वहीं मृतक 7 वर्षीय शाह आलम है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी का आपस में विवाद में हो गया था जिसके बाद पत्नी अपने दोनों बेटियों को लेकर मायके आ गई थी. उसने अपने बेटे को पति के पास ही घर पर छोड़ दिया था. इससे नाराज होकर पहले आरोपी ने अपने इकलौते बेटे की निर्मम हत्या कर दी और बेटे की लाश को घर के अंदर चौकी के नीचे छुपा कर रख दिया.
बाद में जब पत्नी घर वापस लौटी तब तक आरोपी पिता फरार मिला. बेटे को खोजने पर जब बेटा नहीं मिला तब अचानक उसकी नजर चौकी के नीचे पड़ी. बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर वह बेहोश हो गई. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.